पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, दिल्ली जाकर ली पार्टी की सदस्यता

223
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार को पत्नी के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने नई दिल्ली में पार्टी कार्यालय में राम सिंह कैड़ा आैर उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम और स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।

कैड़ा को सदस्यता दिलाने के दौरान मदन कौशिक और अनिल बलूनी ने कहा कि राम सिंह कैड़ा के विधायक के रूप में कार्यों की प्रशंसा उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग करते हैं। बीजेपी में आकर वह पार्टी को मजबूत करेंगे। अब चर्चा है कि 2022 में वह भीमताल सीट से ही भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कैड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और मोदी लहर में भी बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही वह पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे। राम सिंह कैड़ा की अपने विधानसभा क्षेत्र में पहचान अच्छे विधायक के रूप में की जाती है। उन्होंने विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र में काफी विकास किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर ईडी की रेड, मचा हड़कंप

कैड़ा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी बने थे। इसके बाद कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति में लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने कांग्रेस के प्रमुख पदों पर भी काम किया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश सचिव रहते हुए कांग्रेस को अपने क्षेत्र में मजबूत बनाया। 2017 में टिकट नहीं मिलने से वह निर्दलीय चुनाव लड़ना लड़े और भारी मतों से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के परिणाम घोषित, ये छात्र रहे अव्वल

ऐसे ही लेटेस्ट और रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।