बिग ब्रेकिंग : होटल में मिला सांसद का शव, पुलिस और सरकार हैरान

233
खबर शेयर करें -

 

मुम्बई। महानगर के एक बड़े होटल में सांसद का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदेश सरकार ने भी तत्काल इसकी जानकारी मांगी है साथ ही बारीकी से जांच के आदेश दिए हैं। होटल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन तेज कर दी है।
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में मरीन ड्राइव के पास एक नामी होटल है। होटल के कर्मचारियों ने जब उनको बदहवास हालत में पड़ा देखा तो हैरान रह गए। होटल में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने होटल को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी खंगाले जा रहब हैं। मृत मिले सांसद का नाम मोहन डेलकर है और वह दादरा नागर हवेली क्षेत्र से निर्दलीय सांसद हैं। पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। सासंद की मौत पर केंद्र सरकार ने भी रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे