Big news : महिला अधिकारी का आरोप, भाजपा विधायक ने की उनकी पिटाई और कर रहे शारीरिक प्रताड़ना। पढ़िये कौन है यह अधिकारी और क्या है सनसनीखेज आरोप

295
खबर शेयर करें -

 

शिमला (हिमाचल प्रदेश) : भाजपा विधायक की पत्नी ने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पत्नी प्रशासनिक अधिकारी हैं और दो महीने पहले ही शादी हुई है। पत्नी ने पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

धर्मशाला विधानसभा सीट से विशाल नेहरिया भाजपा से विधायक हैं। उनकी 26 अप्रैल को ही राज्य में 2020 बैच की प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा से शादी हुई थी। मात्र दो महीने के भीतर ही दोनों में विवाद पैदा हो गया। ओशिन ने विधायक पति पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी का आरोप है कि गुरुवार को ही उनके विधायक पति ने उनकी पिटाई की है। इस घटना के बाद पत्नी अपने मायके लौट गई हैं। इधर, भाजपा विधायक नेहरिया से बयान लेने के लिए संपर्क किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें 👉  युवती की हत्या मामले में आई बड़ी अपडेट, दरोगा की बेटी निकली मृतका

एसपी ने की तहरीर मिलने की पुष्टि

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पत्नी की ओर से तहरीर मिली है। जिसमें विधायक की पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पति राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं, उनसे जानमाल को खतरा है। उनको सुरक्षा।प्रदान की जाए। पत्नी ओशिन शर्मा धर्मशाला में ही एचएएस पद पर कार्यरत हैं।