विधानसभा में रो पड़े कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जानें क्या है मामला

336
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है. ऐसे में आज सदन में सबसे पहले शोक प्रस्ताव लाया गया और दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि (Tribute to Harbans Kapoor) दी गई। इस मौके पर मंत्रियों और विधायकों ने दिवंगत हरबंस कपूर के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि हरबंस कपूर ने हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों को जिंदा रखा और उनका सौम्य व्यवहार ही था कि वह लगातार आठ बार विधायक चुने गए। वहीं, उन्हें याद करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी फफक पड़े। वह बेहद भावुक हो गए।

सदन में उन्हें याद करते हुए विधायकों ने कहा कि हरबंस कपूर (Tribute to Harbans Kapoor)  का राजनीतिक अनुभव किसी से छुपा हुआ नहीं है। लगातार आठ बार जनता ने उन्हें कैंट क्षेत्र की बागडोर सौंपी। हरबंस कपूर का सियासी व्यवहार और कुशलता उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाती थी। सियासत की लंबी पारी की वजह से उनसे हर कोई उन्हें अच्छी तरह से जानता था। इस बात से ही उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल में इस छात्रा ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने दी बधाई
कौन थे हरबंश कपूर

उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और आठ बार विधायक रहे हरबंस कपूर (Tribute to Harbans Kapoor)  का बीते दिसंबर को 76 साल की उम्र में निधन हो गया था। हरबंस कपूर का जन्म 1946 में उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनका परिवार भारत विभाजन के बाद देहरादून में बस गया था। हरबंस कपूर की प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा देहरादून के सेंट जोसेफ अकादमीमें हुई। इसके बाद उन्होंने यहीं डीएवी पीजी कालेज से कानून में स्नातक किया था।

कपूर (Tribute to Harbans Kapoor)  ने जमीनी स्तर के राजनेता के रूप में शुरुआत की। उन्हें 1985 में पहली हार मिली थी, जिसके बाद से ही वे कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे। 1989 में देहरादून निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में शामिल हुए, उसके बाद 11वीं विधानसभा, 12वीं विधानसभा और 13वीं विधानसभा में शामिल हुए। हरबंस कपूर ने 2017 में कैंट विधानसभा से चुनाव जीत था। ऐसे में आज उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सदन में शोक प्रस्ताव लाया गया और दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, लेह में तैनात थे मेजर प्रणव

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  गौला बाईपास में हादसा- खाई में गिरने के बाद ट्रक में लगी आग, हादसा टला

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।