भाजपा संगठन में भी बदलाव, भगत को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया। कौशिक बने नए प्रदेशाध्यक्ष। जानिए क्या है मामला

452
खबर शेयर करें -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में इस वक्त उत्तल पुथल का दौर बना हुआ है। अभी हाल ही में प्रदेश की सरकार में नेतृत्व परिवर्तन हुआ था। चर्चा थी कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, लेकिन उससे पहले ही एक और बड़ा बदलाव कर दिया गया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है, उनके स्थान पर हाईकमान ने सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को संगठन का मुखिया बनाया है।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। विधायकों के असंतोष और सरकारी मशीनरी के हावी होने जैसी शिकायतों के बीच हाईकमान को मुख्यमंत्री बदलने का निर्णय लेना पड़ा था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाकर हाईकमान ने 2 दिन पहले ही गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया है। अभी उनका मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं हो पाया कि इसी बीच हाईकमान ने संगठन में भी फेरबदल कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत कार्य कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक हाईकमान ने उनके स्थान पर हरिद्वार की विधायक एवं सरकार में सेकंड पोजीशन में रहने वाले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी आदेश में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। चर्चा है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सरकार में द्वितीय श्रेणी का दर्जा मिल सकता है। इसके अलावा 12 सदस्य मंत्रिमंडल में कई और नए चेहरे शामिल होने की भी चर्चा है। हालांकि नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं उसके बाद ही मंत्रिमंडल पर अंतिम मुहर लग सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सतर्कता- केदारनाथ धाम यात्रा में हवाई सेवा के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की नजर