कल दोपहर में इतने बजे शपथ लेंगे CM पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल में इतने मंत्रियों को मिलेगी जगह

548
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी कल बुधवार को यानी 23 मार्च को दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ (Dhami will oath tomorrow) लेंगे। मुख्यमंत्री धामी के साथ उनकी कैबिनेट के सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के प्रसिद्ध परेड ग्राउंड में होगा।

शपथ ग्रहण समारोह (Dhami will oath tomorrow) को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उत्तराखंड बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी राज्य सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। इसके साथ ही इस शपथ ग्रहण समारोह (Dhami will oath tomorrow) का प्रदेश के सभी जिले और मंडल में सीधा प्रसारण किए जाने की भी तैयारियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में कमाई का दिया झांसा और बैंक खाते से उड़ा ली लाखों की नगदी
मंत्रिमंडल पर रहेंगी सभी की निगाहें

मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के शपथ (Dhami will oath tomorrow) लेने के साथ ही सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियाें पर सभी की निगाहें रहेंगी। इस बार कितने मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। पिछली सरकार में 12 कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे, जिसमें से हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य ने बीजेपी छोड़ दिया था, जिसके बाद कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 10 रह गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी
विधायक दल का नेता चुने जाते ही की बड़ी घोषणा

चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था। उन्होंने प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में कार्य शुरू करने की घोषणा की थी। समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में अहम मुद्दा रहा है। चुनाव हारने के बाद भी धामी ने कहा था वो चाहे मुख्यमंत्री बने या नहीं, फिर भी भाजपा सरकार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी. अपनी बात को पुष्कर सिंह धामी ने फिर से दोहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की लत ने बनाया चोर- एसटीएच के डॉक्टरों का उड़ाया था कीमती माल, गिरफ्तार

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।