न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड एक बार फिर से एक बच्ची की हत्या से दहल उठा है। दो दिन पहले हरिद्वार में एक बच्ची की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी और अब मसूरी में एक नवजात बच्चे की हत्या कर दी गई है (Child was cut to death with a sharp weapon)। बच्चा का सिर और दोनों हाथ गायब हैं। शव देखकर लग रहा है कि उसे किसी धारदार हथियार से काटा गया है। बच्चे का शव एक चादर में लिपटा हुआ था। पुलिस का कहना है कि एेसी चादर अस्पतालों में ही होती है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर जेपी बैंड के पास मिले इस शव को इस तरह कटा हुआ देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस के अनुसार, इस तरह से किसी बच्चे का शव पहली बार देखा गया है। आमतौर पर किसी वयस्क का इस तरह से शव मिलता है। वहीं, नवजात अभी एक-दो दिन पहले ही जन्मा हुआ लग रहा था। गर्भनाल ठीक से नहीं सूखी थी (Child was cut to death with a sharp weapon)। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस रास्ते पर आने-जाने वालों को देख रही है। मगर, बीते दो दिनों से क्षेत्र में घना कोहरा है तो फुटेज भी साफ नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस अस्पतालों में भी जाकर पूछताछ कर रही है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि हाल के दिनों में जिन-जिन अस्पतालों में प्रसव हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही आशाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव जिस चादर में लिपटा था, ऐसी चादर अस्पताल में ही इस्तेमाल होती हैं। प्राथमिक पड़ताल में लग रहा है कि उसे सर्जिकल ब्लेड से काटा गया हो।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)