आज हल्द्वानी पहुंचेगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, मंडी परिसर से रामलीला मैदान तक निकलेगी झांकी

132
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड की सत्ता में लौटने के लिए कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के धाम यानी खटीमा से शुरू हुई कांग्रेस की यह परिवर्तन यात्रा शनिवार को हल्द्वानी पहुंचेगी। नेता प्रतिपक्ष रहीं इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद यह पहला मौका होगा, जब कांग्रेस शनिवार को हल्द्वानी में अपनी सियासी ताकत दिखाएगी। इसे लेकर कांग्रेसियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, नौकरियों का टोटा, हल्द्वानी आईएसबीटी, स्टेडियम, रिंग रोड, खराब सड़कों का हिसाब परिवर्तन यात्रा के माध्यम से मांगा जाएगा। परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के मार्ग को प्रशस्त करेगी। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा दो बजे विधानसभा लालकुआं में प्रवेश करेगी। इसके बाद लालकुआं के बुद्ध बाजार में जनसभा होगी। जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

वहां से फिर शाम साढ़े चार बजे यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी, जहां मंडी परिसर के पास हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान में जनसभा होगी। पहले दिन की यात्रा का समापन रामलीला मैदान में होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच सितंबर को सुबह संकल्प बैंक्वेंट हॉल पीलीकोठी से यात्रा का शुभारंभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात

झांकी के जरिए समस्याओं को दर्शाया जाएगा

कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने बताया कि बाइक सवार यात्रा में शामिल होंगे। मंडी से रामलीला मैदान तक जगह-जगह यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा में झांकियां भी शामिल होंगी। इसमें भाजपा शासन में रुकी हुई विकास योजनाओं, बेरोजगारी, महंगाई को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।