Tokyo Para Olympics में भारत का सोना-चांदी पर निशाना, मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंहराज को सिल्वर मेडल

172
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने आज टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया, जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर किया। रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें : Tokyo Para Olympic में नोएडा के जिलाधिकारी भी दिखा रहे जलवा, बैडमिंटन स्पर्धा में दर्ज की धमाकेदार जीत

यह भी पढ़ें : Tokyo Para Olympic : अवनि ने फिर रचा इतिहास, खेलों के महांकुभ में जीता अपना दूसरा पदक, प्रवीण ने भी रजत पर लगाई छलांग

क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे, जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। मनीष ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत को लिए तीसरा स्वर्ण पदक जिताने में सफल रहे। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वहीं सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इससे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उनके अवाला अवनि लेखरा भी दो पदक जीत चुकी हैं जिनमें एक स्वर्ण और एक ब्रांज मेडल शामिल है।

भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक जीते हैं जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पैरालंपिक में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मौजूदा समय में पदक तालिका में भारत 34वें स्थान पर है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।