बॉलीवुड में एंट्री कर रहीं मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी, ये होगी पहली फिल्म

375
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आने वाले दिनों में बाॅलीवुड में एक और एंट्री हाेने जा रही है। यह और कोई नहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। आरुषि ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ही यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वह फिल्म तारिणी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय नौ सेना की छह बहादुर महिला अफसरों पर आधरित है।

फिल्म तारिणी का पोस्टर

आरुषि ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म तारिणी का पोस्टर भी शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि जल्द तारिणी फ्लोर पर आएगी। भूषणकुमार, कृष्णकुमार, आरुषि निशंक, टी-सीरीज और हिमश्री फिल्म्स मिलकर यह फिल्म बनाएंगे। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया कि 9 सितबंर साल 2017 को नौसेना की छह महिला अधिकारी  प्रतिभा जामवाल, वर्तिका जोशी, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता दुनिया की सामुद्रिक सफर पर निकलीं थी। करीब 254 दिनों में इन अधिकारियों ने 21600 से अधिक नॉटिकल माइल्स की दूरी तय कर इतिहास बनाया था। फिल्म में उनके इसी बहादुरी को दिखाया जाएगा। हालाकि आरुषि इससे पहले फिल्म मेजर निराला बना चुकी है, जो उनके पिता के जीवन पर आधारित थी और यह स्थानीय फिल्म थी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों का हंगामा- पैट्रोल के साथ छत पर चढ़े छात्र दे रहे आत्मदाह की चेतावनी

आरुषि निशंक भारतीय क्लासिकल डांसर और पर्यावरणविद हैं। इसके साथ ही वह हिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देहरादून की चेयरपर्सन भी है। कथक में निपुण आरुषि  ‘गंगा अवतरण’ जैसे डांस परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ भी कर चुकी है। वह बिरजू महराज की शिष्या हैं। उनकी 2015 में शादी हो चुकी है। उनके पति का नाम अभिनव पंत हैं। उन्हें 2020 में अमेरिकी वूमेंस डे पर आरुषि को टॉप 20 ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड से नवाजा जा गया था।