विपक्षी दलों पर भारी पड़ रहे Deepak Balutia, दर्जनों युवाओं को दिलाई सदस्यता और कह दिया यह

211
खबर शेयर करें -

न्यूज, जंक्शन 24, हल्द्वानी (haldwani)। कांग्रेस नेता दीपक बलूटिया (Deepak Balutia) लगातार विपक्षी दलों पर भारी पड़ते जा रहे हैं। रविवार को इसी क्रम में नगर के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त की। दीपक बलूटिया ने दावा किया कि कांग्रेस ज्वॉइन करने वाले सभी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

काठगोदाम पालीशीट स्थित कैंप कार्यालय में दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया (Deepak Balutia) ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया (Deepak Balutia) ने सभी युवाओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ता मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में आए मोहम्मद इमरान, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद शहजाद, उस्मान, तालिब, गुलाम वारिस, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद असलम, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद वारिस आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर एसओजी जारी, 50 जगह होगी तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच

दीपक बलूटिया (Deepak Balutia) ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं। वर्तमान में भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। अब कांग्रेस ही जनता को राहत दिला सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मेरा बूंथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। दीपक बलूटिया (Deepak Balutia) ने कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वह कांग्रेस को जिताने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दवा कारोबारी के आवास पर ईडी की रेड, मचा हड़कंप

इस मौके पर बृजेश बिष्ट, सय्यद वसीम, भुवन तिवारी, मोहन सनवाल, वीरेंद्र सिंह जग्गी, सैयद रेहान, मोहमद शरीफ आदि मौजूद रहे।

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।