उत्तराखंड के सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी खबर, अब इस त्योहार पर रहेगा अवकाश

190
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले लोकपर्व ईगास-बग्वाल पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री ने ईगास-बग्वाल पर राजकीय अवकाश था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास-बग्वाल हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है और उत्तराखंड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है।

सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखें

धामी ने कहा कि हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जुङी रहे, यह हमारा उद्देश्य है। एक ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाषा में लिखा, आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

हिंदी में समझिए इसका अर्थ

हिंदी में उनका कहना था, आइए, हम सब मिलकर इगास मनाएं और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ें। लोकपर्व इगास हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है । इस पर्व को और विशेष बनाने के लिए इस दिन हमारे राज्य में छुट्टी रहेगी ताकि हम सब यह त्योहार अपने कुटुंब, गांव में धूमधाम से मना सकें। हमारी नई पीढ़ी भी हमारे पारंपरिक त्योहारों से जुड़ें ,यह हमारा उद्देश्य है।