Haldwani news : सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश, कर दी यह बड़ी घोषणा…

264
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बर्खास्त सफाई कर्मचारियों की बहाली सहित विभिन्न मांगो को लेकर 22 अक्टूबर की प्रातः 11 बजे से आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार के समर्थन में धरना स्थल पहुँच उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित हृदयेश ने समर्थन दिया और आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उतर कर पुलिस चौकी में घुस गई बस, सिपाही मलवे में दबा, हादसा टला

सुमित हृदयेश जी ने कहा कि भाई अमित कुमार विभिन्न जायज माँगो को लेकर नगर निगम परिसर में पिछले 50 घंटो से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे है।

नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन से उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र उचित समाधान करवा कर भूख हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए और अगर अविलंब सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- खाद्य पदार्थों की होगी नियमित जांच, लापरवाह अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

इस दौरान कर्मचारी नेता राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस सहित दर्जनों लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।