झारखंड : धनबाद में सनसनीखेज वारदात, मार्निंग वाक पर निकले जज की आटो से टक्कर मारकर हत्या, वीडियो में देखें बदमाशों का दुस्साहस

412
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद में आटो से टक्कर मारकर एक जज की हत्या कर दी गई है। यह वारदात तब हुई, जब बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने गिरीडीह से आटो चालक सहित तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आटो चोरी का था और जज की हत्या करने के लिए ही इसकी चोरी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में रैकी कर रात में करते थे चोरी, चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जज का नाम उत्तम कुमार बताया जा रहा है। पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें साफ दिख रहा है कि जज उत्तम आनंद सड़क किनारे धीमी गति से दौड़ लगा रहे थे। अचानक पीछे से एक आटो उन्हें टक्कर मारकर तेजी से भाग निकलता है। लोग इसे साजिश बता रहे हैं। उत्तम आनंद हजारीबाग के रहने वाले थे। उनके पिता और भाई हजारीबाग कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनके दो साले आईएएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

हत्या के पीछे बताया जा रहा है कि जज उत्तम आनंद के कोर्ट में कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। बता दें कि अनिभव प्रताप सिंह ने धनबाद में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जेल में बंद दर्जनों हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टर अमन सिंह मामले की सुनवाई भी इन्ही की अदालत में चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।