कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटे राजवीर ने पार्थिव शरीर को दी मुखाग्नि, उत्तराखंड, एमपी के सीएम के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी नमन करने पहुंचे

170
खबर शेयर करें -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बुलंदशहर के नरौरा के बंसी घाट में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे राजवीर सिंह ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अजय भट्ट, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे।

भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी: अमित शाह

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में अतरौली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। प्रदेश का विकास किया। उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबूजी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे। लेकिन उनको उनके उम्र के साथ-साथ युवाओं का भी साथ मिला। वह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

योगी आदित्यनाथ किया भावुक ट्वीट

योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह के बेहद करीब थे। आज कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार पर योगी अादित्यनाथ ने भावुक होकर ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में उन्होंने कल्याण सिंह के पूरे जीवन का ही दर्शन करा दिया है। इससे पहले भी कल्याण सिंह के निधन पर उन्होंने संदेश लिखकर श्रद्धांजलि दी थी। अब उन्होंने लिखा है…

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज।

राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज।।

सड़क पर लेटकर किया दंडवत प्रणाम

अंतिम यात्रा के दौरान बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र युवा भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने साधु आश्रम पर कल्याण सिंह के वीर रथ के सामने सड़क पर दंडवत होकर प्रणाम किया।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।