आज सामने आएगी भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट, इतने विधायकों के कट रहे हैं नाम

624
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथि अब करीब आ गई है, मगर भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों (uttarakhand bjp candidates list) के नामों की घोषणा नहीं की है। इससे दावेदारों में भी बेचैनी बढ़ रही है। मगर खबर है कि भाजपा बुधवार यानी आज या कल गुुरुवार तक अपने प्रत्याशियों का एलान (uttarakhand bjp candidates list) कर सकती है। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों के पैनल पर मंथन होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाग लेंगे।

प्रदेश भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी बैठक में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी के कोर ग्रुप और चुनाव समिति में विचार-विमर्श के बाद प्रदेश से केंद्रीय संगठन को सभी 70 विधानसभा सीटों पर पैनल तैयार करके भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय में हुई चुनाव समिति की बैठक में करीब 50 नामों (uttarakhand bjp candidates list) पर पार्टी की सहमति बन चुकी है। शेष 20 विधानसभा सीटों पर भेजे गए पैनल में तीन से अधिक नाम भी बताए जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक बैठक हो भी चुकी है। इस बैठक में पैनल में भेजे गए नामों के कद और उनके जिताऊ होने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

अब बुधवार को सुबह केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों (uttarakhand bjp candidates list) पर विधानसभा वार चर्चा होगी। बकौल कौशिक, कोई जरूरी नहीं कि पार्टी चरणों में प्रत्याशियों की सूची (uttarakhand bjp candidates list) जारी करे। उनके मुताबिक, पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ भी प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

16 सिटिंग विधायकों के टिकट काटने की चर्चा

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल भेज देने के बाद भाजपा में करीब 16 सिटिंग विधायकों का टिकट काटे जाने की चर्चा है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।