निर्दलीय से भाजपाई बने विधायक राम सिंह केड़ा ने पार्टी में विरोध करने वालों को कह दिया यह साफ-साफ, यशपाल को भी कड़ा संदेश। पढ़िये

327
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पुरी तरह एकजुट है। परिवार में थोड़ा बहुत मनमुटाव होता ही है, जिसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा।
बचपन से संघर्ष और मेहनत कर वह विधायक बने हैं। जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है। भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के फैसलों का पूरा पालन किया जाएगा।
भाजपा नेताओं की नाराजगी पर बोले विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि
परिवार और घर में हो जाती है थोड़ी बहुत नाराजगी। जल्द सभी की नाराजगी दूर हो जाएगी। एकजुटता से चुनाव लड़ा जाएगा।
उन्होंने यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने के फैसले पर कहा कि भाजपा ने यशपाल आर्य को बड़ा सम्मान दिया। उन्हें पार्टी के साथ रहना चाहिए था। बाद में उन्हें पछताना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य, शिक्षा की दृष्टि से मॉडल बनेंगे इस दूरस्थ विकासखंड के 14 गांव