Modi ministry : उत्तराखंड का मोदी मंत्रिमंडल में घटा कद, नैनीताल सांसद अजय भट्ट बनाए गए राज्यमंत्री

172
खबर शेयर करें -

 

सौरभ बजाज, हल्द्वानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया। काफी मशक्कत के बाद कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा, वहीं कई चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा बने। उत्तराखंड को इस विस्तार में घाटा हुआ है। अभी तक कैबिनेट मंत्री की हिस्सेदारी निभा रहे राज्य के खाते में अब मात्र राज्यमंत्री की स्तर पर हिस्सेदारी दी गई है। नैनीताल के सांसद अजय भट्ट केंद्र में राज्य मंत्री बनाए गए हैं, भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक की जिम्मेदारी पूर्व में निभा चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी समर्पित स्वयंसेवक रहे हैं। भट्ट के राज्य मंत्री बनने से भाजपाइयों ने जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  धधकते जंगलों पर काबू पाने के लिए जुटे हेलीकॉप्टर, पहुंच चुकी भारी क्षति

इधर, उत्तर प्रदेश में उत्तर बरेली मंडल से जहां अभी तक बरेली के सांसद संतोष गंगवार मंत्री थे, उनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। चर्चा थी कि पीलीभीत सांसद वरुण गांधी भी मंत्री बनाए जाएंगे। मगर उनका नाम नहीं दिखा। यह विस्तार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को भरपूर महत्व दिया गया।