नेपाल के तस्करों ने वन विभाग की टीम पर बोला हमला, वन आरक्षी को गोली मारी।

166
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, ऊधमसिंह नगर।

भारत-नेपाल सीमा के जंगलों में रात के अंधेरे का लाभ उठाकर बेशकीमती लकड़ी की कटाई कर रहे नेपाल के तस्करों को यहां की वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम के पहुंचते ही तस्करों में हड़कंप मच गया और उन्होंने टीम पर फायरिंग कर डाली। फायरिंग में वन आरक्षी को गोली लग गई। उसे गभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेंजर ने बताया कि वन कर्मी विवेक बोरा, दौलत और भजन लाल गश्त कर रहे थे। रात को टीम नेपाल बार्डर पर गश्त को पहुंची तो देखा कि नेपाली तस्कर बेशकीमती लकड़ी काट रहे हैं। कई लठ्ठे बाइक से ले जा रहे थे। टीम ने जैसे ही उनको टोका कि तस्करों ने फायर झोंक दिया। जवाब में वन टीम ने भी फायरिंग की, लेकिन तस्करों के हमले में गोली वन आरक्षी विवेक कुमार को लगी। वन टीम की सूचना पर एसडीओ बाबूलाल, चौकी इंचार्ज चकरपुर ललित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घायल वनकर्मी को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा