spot_img

मोदी-योगी की प्रेरणा से समाजसेवा में जुटे पारस

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को लेकर युवाओं की सोच को बदल दिया है। एक समय था जब युवा राजनीति में आने की बात पर ही मुंह बनाने लगते थे। राजनीति की चर्चा करना भी पसंद नहीं करते थे। वही युवा देश और समाज की सेवा का जज्बा लेकर राजनीति में आ रहे हैं। बरेली के पारस गुप्ता भी उन्ही में से एक हैं। जो पीएम मोदी को आदर्श मानकर राजनीति और समाजसेवा में उतरे हुए हैं। इन दिनों वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के जरिए इस अभियान में जुटे हुए हैं।


   बरेली के लोगों के लिए पारस गुप्ता का नाम  किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है। प्रबंधन में परास्नातक की उपाधि प्राप्त पारस व्यापारी परिवार से नाता रखते हैं। पिता रामनिवास गुप्ता ने उन्हें हमेशा ही ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का पाठ पढाया है। इसी को उन्होंने अपने जीवन का मूल मान लिया है। सादा जीवन उच्च विचार में  विश्वास करने वाले पारस का समाजसेवा का अंदाज भी बड़ा ही निराला है।

लाकडाउन के दौरान लगभग तीन हजार परिवारों को उन्होंने भोजन वितरित किया। 500 परिवारों को राशन किट वितरित की।मगर  एक दिन भी इनकी फोटो न तो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और न ही स्थानीय मीडिया को उपलब्ध कराई। पारस कहते हैं कि देश और समाजसेवा का जब मन मेें संकल्प है तो उसके लिए दिखावे की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मूल में ही सेवा भाव  छिपा हुआहै। जब जब देश में कोई आपदा आती है तो आरएसएस के लोग मदद करने में सबसे आगे नजर आते हैं। हमारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस काम में लगातार लगे रहते हैं। इसी का हम भी अनुशरण कर रहे हैं।


 पारस कहते हैं कि भारत एक विशाल देश है। देश के हर कोने में विविध समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हम सभी लोग यदि समस्याओं को लेकर सरकारों को ही कोसते रहेंगे तो उनका कभी भी समाधान नहीं होगा। सरकारी तंत्र की मदद से हमें समाज को  बदलने का काम करना होगा। हम सभी लोग भाग्यशाली है कि हमे प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री के रूप  में योगी आदित्य नाथ जी जैसे महानुभावों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। इन लोगों की प्रेरणा से हम देश की तस्वीर बदल सकते हैं। हम युवा यदि अपने आसपास के लोगों की ही मदद करने लगे तो यह कोई बड़ा काम नहीं हैं। 

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!