Political news in uttrakhand : अब एक ही फ्लाइट से दिल्ली गए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, जानिए क्या है मामला…।

203
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में राजनीतिक गतिविधियां एकाएक तेजी से बदल रही हैं। हर दल चुनावी तैयारी में लगा हुआ है। शनिवार सुबह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हैं। उमेश शर्मा को लेकर हाल ही में कांग्रेस में जाने की जबरदस्त चर्चा रही थी। हरक सिंह रावत उमेश शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की माने हरक सिंह रावत को भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिहाज से गठित होने वाली मुख्य समिति में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है, हो सकता है उन्हें चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष भी बनाया जाए। इसके पीछे पार्टी की मंशा है कि कांग्रेस से आए विधायकों की कांग्रेस में वापसी को रोका जाए। हरक सिंह रावत तेजतर्रार होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के धुर-विरोधी है और फायर ब्रांड राजनीति करते हैं। इसके अलावा कांग्रेस से आए विधायकों में उनकी अच्छी पकड़ है, हरक सिंह रावत के साथ हाल ही में कांग्रेस में जाने की चर्चा से जुबान पर आए विधायक उमेश शर्मा काऊ भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

इधर, जिस फ्लाइट से हरक सिंह रावत शनिवार की सुबह दिल्ली रवाना हुए थे, उसी फ्लाइट से नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड प्रीतम सिंह जी दिल्ली गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश में चुनावी गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि भारतीय जनता पार्टी से कुछ और विधायक कांग्रेस में वापसी चाहते हैं, इसको लेकर मैं पार्टी के आलाकमान से चर्चा करेंगे।