श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को आधी रात गोली मारी, लखनऊ रेफर

188
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, गोंडा।

अभी राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाकर मार देने का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा का है। श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार की रात लगभग दो बजे गोली मार दी गई। गोली लगने से पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। यह मामला भी जमीन विवाद का बताया जा रहा है।
कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास राम जानकी मंदिर तिर्रे मनोरमा में पूजा पाठ करते हैं और विगत दो साल से मंदिर पर रहते हैं। मंदिर के पुजारी सीताराम दास ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की कार्रवाई- विपणन अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार