अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी, शादी के 3 साल बाद बनीं मां

1036
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां (Priyanka Chopra become mother) बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी। वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि उनके घर सरोगेसी के जरिए बेटा आया है या बेटी। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की भी अपील की।

प्रियंका (Priyanka Chopra become mother) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इस कपल (Priyanka Chopra become mother) को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, “बधाई।” इसके अलावा उनके प्रशंसक भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra become mother) और निक जोनस ने साल 2018 में एक- दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी मनाई थी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।