6 को देहरादून में राजनाथ, तो 8 को हल्द्वानी आ रहीं प्रियंका गांधी

483
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी हुई नहीं है, मगर राज्य की सियासी गर्मी इस समय चरम पर है। प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh in dehradun) छह जनवरी को देहरादून आ रहे हैं। इसके दो दिन बाद यानी 8 जनवरी को कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी भी उत्तराखंड आ रही हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री (Rajnath Singh in dehradun) के दौरे की तैयारियों में पुलिस प्रशासन जुट गया है। रूट मैप तैयार करने के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। आगामी छह जनवरी को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh in dehradun) उत्तरकाशी पहुंचेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गारमेंट्स की दुकान में आग लगाने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा बना मददगार

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh in dehradun) मातली हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल जोशियाड़ा तक सड़क मार्ग से होते हुए आएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए रूट मैप तैयार किया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद बनाए रखने के लिए युद्घस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। एसपी प्रदीप राय ने बताया कि जल्द जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा आठ को कुमाऊं में 

कुमाऊं में हल्द्वानी या रुद्रपुर में आठ जनवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनका कुमाऊं दौरा लगभग तय है। जनसभा हल्द्वानी या रुद्रपुर में से कहां होगी, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है। प्रियंका गांधी की इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में हुई जनसभा के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।