रोडवेज ने फिर बढ़ाया किराया, इन मार्गों पर चलने से पहले देख लें लिस्ट

678
खबर शेयर करें -

 

Newsjunction24, हल्द्वानी (haldwani) : महंगाई लगातार लोगों की कमर तोड़ती जा रही है। उत्तराखंड में लगातर दूसरे दिन रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया।

उत्तराखंड परिवहन निगम ने कल देर रात से टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी होने से दिल्ली-देहरादून के किराये में 5-5 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है, इससे अब दिल्ली का किराया दो दिन पहले 375 था जो अब बढ़कर 380 हो गया है। इसी तरह देहरादून का किराया 430 की जगह 440 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फिर शर्मशार हुए रिश्ते- क‌लयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

देर रात से किराया बढ़ने से रोडवेज की टिकट मशीन अपडेट नहीं हो सकीं, इस कारण आज नैनीताल मंडल की कई बसें निर्धारित समय से लेट निकलीं। जिससे निगम को लाखों का नुकसान हुआ।

कर्मचारियों ने इस पर गुस्सा जताया है और कहा है कि परिवहन निगम को करीब 3 लाख से ज्यादा के नुकसान होने की संभावना है। परिवहन निगम की इस अव्यवस्था के कारण ही कई मार्गो पर परिचालकों को मैनुअल टिकट देकर बसों को रवाना किया गया। निगम के लेट किराया बढ़ने से निगम के कर्मचारी संगठन भी आक्रोषित दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर उमड़े पर्यटक- बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में मची मारामारी

कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रबंधन से मशीनों के अपडेट को सीधे मुख्यालय से जोड़ने की मांग की है। हर डिपो स्तर पर टिकट मशीनें अपडेट होंने से विभाग को भारी घाटा हो रहा है।