spot_img

हल्द्वानी में ’अग्निपथ’ पर बवाल, रास्ता जाम कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में युवा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए और जुलूस निकालने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के आवास की तरफ बढ़ रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिकोनिया चौराहे पर जाम भी लगा दिया। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया है। लाठीचार्ज में कुछ युवा मामूली रूप से घायल हुए हैं। कई युवाओं को हिरासत में लिया गया है।

 

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!