लालकुआं में दूल्हे को देखते ही उड़े दुल्हन के होश, शादी करने से कर दिया इन्कार, मचा हंगामा

237
#Tbride refused to marry in Lalkuan
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। लालकुआं में बरेली से बारात लेकर आए दूल्हे को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब दुल्हन ने ऐन वक्त पर उससे शादी करने से इन्कार कर दिया (bride refused to marry in Lalkuan)। इस बात पर हंगामा मच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। अंततः दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा।

मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर का है। यहां बरेली से एक बारात आई थी। जो लालकुआं अंबेडकर बारात घर में ठहरी थी। बारात के पहुंचने पर दुल्हन के परिवार वालों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की, जिसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह की रस्में शुरू हुईं। इस दौरान जब कलमा पढ़ने के लिए दूल्हे को ले जाया गया, तब दुल्हन के भाई ने दूल्हे की उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कहते हुए निकाह के रस्मों को रुकवा दिया। साथ ही कहा कि निकाह से पहले दिखाया गया लड़का दूसरा था और दूल्हा बना लड़का दूसरा है, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कुछ देर बाद जब दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन ने भी निकाह करने से इन्कार कर दिया (bride refused to marry in Lalkuan)।

दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया लड़का दूसरा था। यदि हम इस लड़के से भी विवाह करें तो दूल्हे की उम्र दुल्हन से काफी अधिक है। और उसके पैर में तकलीफ है। जिसके चलते वह शादी नहीं करेंगे। इससे काफी देर हंगामा होता रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

वहीं, दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे, लेकिन आज निकाह करने से मना कर कर रहे हैं, ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। जहां बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।