उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की पसंद से सोनिया गांधी का नाम गायब, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए बताई यह नई पसंद

157
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24

पूजा रावत, देहरादून : कांग्रेस में मजबूत, युवा और स्थाई राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मचे भूचाल में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी पसंद के पत्ते खोल दिये हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पसंद वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी न होकर राहुल गांधी हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाईकमान को भेजे पत्र में कहा है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को काफी तरक्की मिली है। कांग्रेसियों ने अच्छा प्रदर्शन कर केंद्र की सत्ता भी हासिल की है। लेकिन वर्तमान की जरूरत राहुल गांधी हैं। वह युवाओं की पसंद हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में कांग्रेस काफी मुश्किलों से गुजर रही है। ऐसे में जरूरत युवा और कुशल नेतृत्व की है ताकि कार्यकर्ता हतोत्साहित ना हों सके और फासिस्ट वादी ताकतों का जवाब दे सकें। उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उत्तराखंड के कांग्रेसियों की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहली पसंद बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 7, 8 व 9 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास भी पास कर दिया है। लिहाजा उत्तराखंड का कांग्रेस कार्यकर्ता और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस के उज्जवल भविष्य की संभावना देख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित ट्रक खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल