spot_img

दहेज में छोटे दामाद को बाइक देने पर बड़े दामाद ने फांसी लगाकर जान दी, जानिए क्या- बोला अपने ससुर से

न्यूज जंक्शन 24, बरेली।

साडू को शादी में बाइक देने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने मरने से पहले ससुर से कहा कि 18 साल पहले मेरी शादी में बाइक नहीं दी थी। अब छोटी साली को दहेज में बाइक दे रहे हो जब मुझे बाइक नहीं दी तो बाइक साली को भी नहीं दी जानी चाहिये। इतना कहने के बाद बड़े दामाद की ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। नाराजगी में उसने पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

लश्करीगंज निवासी मोइन खां की शादी लगभग 18 साल पहले सैदपुर की नूरबानो से हुई थी। मंगलवार को नूरबानो की बहन की शादी है़। नूरबानो के पिता शादी में बाइक दे रहे है। इसी बात से परेशान मोईन खां ससुराल वालों से नाराज हो गये। उन्होंने ससुराल वालों से क़हा कि उसकी शादी में बाइक नहीं दी गयी थी। अगर शादी में बाइक दी जाएगी तो उसे भी बाइक चाहिए। इस पर ससुराल वालों ने बाइक देने से मना कर दिया जिससे नाराज होकर मोइन खां घर आ गया। उसने रात में कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने काफी देर तक कमरा न खुलने पर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। बिथरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!