न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। शहर में बंदरों का आतंक बढ़ने लगा है। ये आए दिन किसी न किसी का भी सामान छीन कर भाग रहे हैं। ताजा मामला रोडवेज के काठगोदाम डिपो का है। यहां एक बंदर कंडक्टर का टिकट बैग ही छीन कर भाग गया (monkey snatching the conductor bag)। इससे अफरातफरी मच गई। बंदर बैग छीनकर छत पर चढ़ गया और बैग से टिकट की एक गड्डी निकाल फाड़ डाली और बैग फेंक दिया। इससे कंडक्टर निराश हो गया और ड्यूटी करने के बजाय घर चला गया।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में अखिलेश दुम्का कंडक्टर पद पर तैनात हैं। वह दिल्ली रूट की बस पर चलते हैं। बीते रोज वह रूट पर जाने के लिए बैग लेकर बस अड्डे पर खड़े थे। अचानक एक बंदर आया और अखिलेश के हाथ से बैग छीनकर भाग गया और एक छत पर चढ़ गया (monkey snatching the conductor bag)। कंडक्टर औश्र अन्य कर्मी इस पर हंगामा करने लगे। मगर बंदर ने बैग नहीं लौटाया।
लोगों ने काफी शोर मचाया तो बंदर ने बैग में रखे टिकट की एक गड्डी निकाली और उसे फाड़ डाला। इसके बाद बैग नीचे फेंक दिया। बंदर के परेशान करने से परिचालक ड्यूटी पर नहीं जा सका। गड्डी फटने से वह निराश होकर अपने घर लौट गया।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
![](https://www.newsjunction24.com/wp-content/uploads/2024/02/Ad-HaryalServiceCenter.jpeg)
![loading](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://www.newsjunction24.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)