10 दिनों के भीतर हो सकता है UP सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, इन दो नामों पर लग चुकी है मुहर

475
# big change in the health service of UP
खबर शेयर करें -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। इसके लिए कई बार चर्चाएं पहले भी तेज हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर हुई मीटिंग के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नाम पर मुहर भी लग चुकी है। यानी इन दोनों का मंत्री बनना तय है। वहीं मंजु सीवास, सोमेंद्र गुर्जर, आशीष पटेल, राहुल कोल, संजय गोंड, रवि सोनकर, सहेंद्र रमाला, तेजपाल नागर, संगीता बलवंत बिंद, एमपी सेंथवार, बंबा लाला दिवाकर के नाम की भी चर्चा चल रही है।

अगले 10 दिनों में विस्तार संभव

आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर काफी जोर दिया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व का दबाव भी इसी कारण से उत्तर प्रदेश सरकार पर बना हुआ है, लेकिन कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है जिससे मंत्रिमंडल विस्तार में देरी होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले 10 दिन में उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए वैसे तो 24 और 27 अगस्त तारीखों पर चर्चा हुई थी। चूंकि इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया, जिसके चलते 24 तारीख तो निकल गई। फिर 27 तारीख आई। चूंकि इस तारीख से देश के राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, इसलिए उनके दौरे तक फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की कोई संभावना नजर नहीं आती। इसी दौरान कृष्ण जन्माष्टमी भी है। इसलिए अगले तीन से चार दिन इसमें भी निकल जाने हैं। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े पार्टी के अहम सदस्यों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच में किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

22 अगस्त 2019 को हुआ था अंतिम विस्तार

योगी सरकार बनने के बाद दूसरा और आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार 22 अगस्त 2019 को किया गया था। तब योगी सरकार में 56 मंत्री थे। पहले कोरोना काल में दो मंत्रियों चेतन चौहान और कमलारानी वरुण का निधन हो गया था, जबकि दूसरी लहर में राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हो गई। इसके बाद मंत्रियों की संख्या 53 हो गई है। इनमें 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जबकि 21 राज्य मंत्री है। जबकि सरकार में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। इस तरह से 5-7 मंत्री नए बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।