आज लोकतंत्र का महापर्व, इन दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर, 82 लाख मतदाता बने भाग्य विधाता

138
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand election 2022) की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। प्रदेश में इस बार कुल 632 उम्मीदवार चुनाव (Uttarakhand election 2022) मैदान में हैं, जिनके सियासी सफर का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।

मतदान के लिए 11 हजार 697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव (Uttarakhand election 2022) में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा
Uttarakhand election 2022 : इन दिग्गजों की किस्मत भी होगी ईवीएम में कैद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कर्नल अजय कोठियाल, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, किशोर उपाध्याय, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, अरविंद पांडे, रेखा आर्य, प्रेमचंद अग्रवाल, गोविंद सिंह कुंजवाल।

मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि वह निडर और निर्भीक होकर ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में है और वोटर आईडी नहीं है तो इसके लिए 12 निर्धारित पहचान प्रमाणों में कोई भी एक साथ लेकर जाएं। सभी बूथों पर कोविड से बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं।

-सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

कोतवाली में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश धरने पर बैठे | देखिए…क्या हुआ ऐसा ? | 

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में भी दूसरे चरण के लिए 55 सीटों के लिए मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों के लिए आज ही मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नहाते समय चित्रकूट घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।