आज बंद रहेंगे बैंक, सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालय, जानें क्यों

363
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। सोमवार यानी 14 फरवरी को सभी बैंक, दफ्तर बंद रहेंगे। नैनीताल जिले के डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने आदेश जारी किया है कि मतदान (Election 2022) में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 14 फरवरी को सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अद्र्ध सरकारी, निकाय कार्यालय, दुकानें बंद रहेंगे। कारखाने, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कामगारों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक, डाकघर, कोषागार आदि भी बंद रखे जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि मताधिकार (Election 2022) से किसी को भी वंचित नहीं किया जा सकता। मतदान (Election 2022) के दिन अपने निजी या टैक्सी वाहनों से मतदाताओं को मतदेय स्थल तक लाने वाले प्रत्याशियों पर आयोग की कड़ी नजर रहेगी। जरूरी सेवा में लगे वाहनों को संचालन की पूर्व अनुमति दी गई है। सार्वजनिक परिवहन बहाल रहेगा। निजी वाहनों से किसी जरूरी काम से आवागमन करने वालों को यात्रा का प्रमाण दिखाना होगा। दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी, लेकिन कहीं शराब या अन्य मादक पदार्थ न परोसे जाएं, इस पर आयोग की नजर रहेगी। 12 फरवरी की शाम छह बजे से मतदान समाप्ति तक शराब की दुकानें, बार आदि बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए युवक, एक ने किया दुष्कर्म, दूसरा करता रहा निगरानी

जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने भी बताया कि मतदान (Election 2022) के कारण सोमवार को बैंक, दफ्तर, बाजार बंद रहेंगे। यातायात भी प्रतिबंधित रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं के ही संचालन की इजाजत दी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि मतदाता अपने वाहन मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले तक ही आवागमन कर सकेगा। हाईवे पर यातायात संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगीद्ध

यह भी पढ़ें 👉  नहाते समय चित्रकूट घाट में डूबा युवक, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।