Uttrakhand congress news : यशपाल और संजीव के आते ही कांग्रेस में भूचाल, नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता ने किया बड़ा एलान…

267
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल : विधानसभा चुनाव से पहले ही उत्तराखंड कांग्रेस ने जहां प्रदेश सरकार को झटका देते हर केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उनके विधायक बेटे समेत कांग्रेम में वापसी कराकर बड़ा संदेश दे दिया तो कांग्रेस की नैनीताल से विधायक रहीं सरिता आर्या ने पार्टी हाई कमान को मैसेज दे दिया है कि अगर उनका टिकट कटा तो वह पार्टी छोड़ देंगी।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश के कद्दावर नेता यशपाल आर्य एवं उनके बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस में भी अब अंदर खाने हलचल मच गई है। नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी रही पूर्व विधायक सरिता आर्या को हराकर जीत हासिल करने वाले संजीव आर्या अब कांग्रेस में आ चुके हैं। इससे पूर्व विधायक सरिता आर्य को लगने लगा है कि पार्टी उनके स्थान पर संजीव आर्या को मैदान में उतार सकती है। इसी आशंका को देखते हुए सोमवार को नैनीताल क्लब में तत्काल प्रेस वार्ता बुलाकर उन्होंने साफ कहा यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। वह पहले भी कांग्रेस में रहे हैं, लेकिन अगर नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने उनका टिकट काटा तो वह कांग्रेस छोड़ देंगी। क्योंकि वह कभी मौकापरस्त नहीं रही और पार्टी में पूरी लगन मेहनत के साथ जुटी रही है। ऐसे में अगर पार्टी ने आया राम गया राम बालों को महत्व दिया तो फिर उनका ऐसी पार्टी में रहना संभव नहीं हो पाएगा। सरिता आर्या नैनीताल विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक रही है और वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में एकाएक उनका बयान आने से कांग्रेश प्रदेश नेतृत्व सकते में आ गया है। चर्चा है कि कांग्रेस नैनीताल विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक संजीव आर्य को टिकट प्रदान करेगी। इस आशंका को देखते हुए ही सरिता आर्य ने पत्रकार वार्ता बुलाकर अपनी मंशा को साफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा