Uttrakhand congress : उत्तराखंड में थम नहीं रही कांग्रेसियों में रार, बैनर में नाम देख भड़के नेताजी ने यहां तक कर डाला यह बबाल

144
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में आपसी गुटबाजी नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रही है। धड़ों में बटी कांग्रेस एकजुटता की बात मंचों से भले कर रही हो पर हकीकत इससे बहुत दूर है। शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस दफ्तर पर एक ऐसा ही मामला फिर सामने आ गया। जब पार्टी के पदाधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विरोधी व कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए रंजीत रावत के पोस्टर पर उनका फोटो छाप दिया। यह देख उक्त नेताजी झल्ला उठे और उन्होंने पोस्टर फाड़ते हुए आयोजक पर घोर आपत्ति दर्ज कराई।
प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के बीच रार थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले प्रदेश दफ्तर में प्रीतम-हरीश रावत समर्थकों में मारपीट फिर बीते रोज दो प्रदेश प्रवक्ताओं में झड़प के बाद शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैनर को लेकर विवाद भड़क गया। बगैर जानकारी के पोस्टर लगाए जाने से खफा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह ने एक बैनर से अपना फोटो फड़वा दिया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की चहारदीवारी पर लगाए गए एक बैनर में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट का फोटो भी लगाया गया था। रंजीत रावत के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में लगाए गए इस बैनर पर अपना फोटो देखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट भड़क उठे और उन्होंने घोर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने फोन कर फोटो हटाने के लिए कहा। बाद में उन्होंने बैनर से अपना फोटो फड़वा दिया। अब यह घटना राजीव भवन में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा