कोरोना संक्रमित हैं तो भी मतदान केंद्र जाकर डाल सकेंगे वोट, ऐसे की गई है व्यवस्था

214
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के साथ पूरे प्रदेश में आज मतदान (Voting in Nainital) हो रहा है। राज्य में 70 विधानसभा सीटों पर करीब 82 लाख मतदाता 656 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। वहीं नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर 63 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य (Voting in Nainital)  दांव पर है। इनमें पांच महिलाएं व 20 निर्दल प्रत्याशी हैं, जो जिले के 7,75,899 मतदाताओं से उम्मीदें बांधे बैठे हैं।

कोविड लक्षण वाले लोगों के लिए भी रहेगी व्यवस्था

चुनाव में काेरोना संक्रमित मरीज (Covid positive voter) मतदान (Voting in Nainital) के अधिकार से वंचित न रह जाए, इसकी भी व्यवस्था निर्वाचन आयोग ने की है। नैनीताल के रिटर्निंग आफिसर प्रतीक जैन ने बताया कि कोविड लक्षण वाले मतदाताओं (Covid positive voter) के लिए भी खास व्यवस्था रहेगी। इसके लिए विधानसभा के हर बूथ पर पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। बताया कि शाम पांच से छह बजे तक पोलिंग अधिकारी व कर्मचारी पीपीई किट पहनकर कोविड लक्षण वाले मतदाताओं (Covid positive voter) को मतदान (Voting in Nainital) कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान- उत्तराखंड के इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने के आसार
विधानसभा सीटवार प्रत्याशी
  • हल्द्वानी————13
  • नैनीताल————05
  • लालकुआं———–13
  • कालाढूंगी———–11
  • रामनगर————11
  • भीमताल————10
मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र——-पुरुष——-महिला——–कुल
हल्द्वानी —————79038 —–72358 —–151396
नैनीताल —————58184 —–51786 —–109970
लालकुआं————–62860—–57532 —–120392
कालाढूंगी ————-87584 —–84044 —–17163
रामनगर ————–62824—– 59043—– 121868
भीमताल ————–54256 —–46418—–100634
(नोट: कालाढूंगी में 11, रामनगर में एक थर्ड जेंडर मतदाता। कुल संख्या में इन्हें शामिल किया गया है।)
सात हजार से अधिक पुलिस व अर्धसैन्य बलों का पहरा

मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भह की गई है। डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि कुमाऊं में सात हजार से अधिक पुलिस व अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल टॉपर के स्कूल पर संशय, विभाग कराएगा जांच

कुमाऊं में इतने अधिकारी व कर्मचारी हैं तैनात

  • सीएपीएफ- 51 कंपनी
  • पीएसी- 08 कंपनी
  • राजपत्रित अधिकारी- 39
  • निरीक्षक- 69
  • उपनिरीक्षक- 544
  • महिला उपनिरीक्षक- 65
  • हेड कांस्टेबल- 394
  • कांस्टेबल- 3916
  • महिला कांस्टेबल- 567
  • होम गार्ड, पीआरडी- 8492
  • वन दारोगा, वनरक्षक- 575

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।