व्यापार मंडल अध्यक्ष और उनके दो साथियों ने छेड़ दी महिला, फिर जो हुआ उसे पढ़ लीजिए…

536
AV Premnath molested a minor
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर। सितारगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष और उनके दो साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस (Vyapar mandal president sued for molesting) दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता महिला ने तीनों पर गाली गलौज करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को नोटिस थमाते हुए जमानत दे दी है।

सितारगंज पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौराहे से वह अपने घर जा रही थी। चौराहे पर जॉनी की एक दुकान है। वहां शराब पीकर तीन-चार लोग खड़े थे। जब वह वहां से निकली तो उन लोगों ने बदतमीजी की। गालियां दीं। मुझे पकड़ने की कोशिश भी की। महिला का कहना है कि आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह बच सकी।

महिला का आरोप है कि इस दौरान जब आरोपियों को पुलिस का भय दिखाया तो आरोपी राकेश गुप्ता ने कहा कि कुछ भी करो हम नहीं डरते। पुलिस ने महिला की तहरीर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता, जॉनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर नोटिस जारी करते हुए जमानत दे दी है।

वहीं, इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा है कि सारे आरोप (Vyapar mandal president sued for molesting) निराधार हैं। पुलिस प्रशासन को किसी भी शिकायत पर मामले की जमीनी स्तर पर जांच कर मौजूद चश्मदीदों से मामले की सत्यता को जांच कर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।