डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल जाएं तो जानकारी करके, चिकित्सक भूख हड़ताल पर गए

162
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हलद्वानी।

अगर आप डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल मैं इलाज कराने के मकसद से जा रहे हैं तो जरा जानकारी पहले कर लें, एसडीएच के डॉक्टर सरकार के आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी ना होने के विरोध में भूख हड़ताल पर चले गए, इससे उनके उपचार की व्यवस्था लड़खड़ा गई है।

पिछले लंबे समय से एसटीएच के पीजी डॉक्टर सरकार से पूर्ण वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व में भी कई बार डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा चुकी है, लेकिन हर बार शासन से आश्वासन मिलने के बाद भी डॉक्टरों की मांग पूरी नहीं कि जा सकी है। इससे नाराज पीजी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसी साल जनवरी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घोषणा कर कहा था कि पीजी डॉक्टरों को पूर्ण वेतन दिया जाएगा। लेकिन पिछले तीन-चार महीनों में कई बार हड़ताल करने के बावजूद सरकार ने केवल आश्वासन दिया लेकिन पूर्ण वेतन दिए जाने का शासनादेश अब भी जारी नहीं किया गया। जबकि कोरोना जैसे कठिन दौर में भी इन लोगों ने कभी भी सेवा देने से हाथ नहीं खींचे।
लिहाजा अब उनको भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है।
सुशीला तिवारी में सभी विभागों की ओपीडी खोले जाने के बाद हड़ताल पर गए डॉक्टरों का असर अब इलाज पर भी पड़ेगा, लिहाजा अस्पताल प्रशासन शासन को हड़ताल के बारे में अवगत करा चुका है लेकिन अभी भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  एकाएक रेस्टोरेंट में लगी आग, चपेट में आने से दो वाहन हुए राख, तीन लोग झुलसे