UP होमगार्ड्स में महिलाओं को नौकरी देगी योगी सरकार, 100 दिन के एजेंडे में होगी भर्ती

245
# big change in the health service of UP
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अब यूपी होमगार्ड्स में महिलाओं (women in UP Homeguards) को नौकरी के बड़े अवसर देने जा रही है। विभाग के रिक्त पड़े 20 प्रतिशत पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती होगी। सरकार ने अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के प्रस्ताव को बना लेने के लिए कहा है। शांति व्यवस्था बनाने और आतंरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में होने वाली इन भर्तियों से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों में भारी कमी आएगी। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी विकसित होगा।

प्रदेश में हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देने जा रही योगी सरकार महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में जुटी है। उसने सभी सरकारी महमकों में रिक्त पदों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है। बता दें कि होमगार्ड विभाग ने अब तक समाज के प्रत्येक वर्ग से लाखों पुरुष और महिलाओं (women in UP Homeguards) को संगठन का सदस्य बना कर देश की सुरक्षा में किन्हीं भी विषम परिस्थितियों से सफलतापूर्वक निपटने की दक्षता विकसित की है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

उत्तर प्रदेश होम गार्डस संगठन के लिये भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्डस (women in UP Homeguards)  स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है, जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कंपनियों सहित कुल 1151 कंपनियों की संरचना की गयी है, जिसमें 25 महिला कंपनियां एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटूनें भी शामिल हैं।

अपनी हिम्मत और जज्बे से बुलंदियों को छूने का सपना रखने वाली प्रदेश की महिलाओं को अवसर  (women in UP Homeguards)मिलने से वे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोगी बनेंगी। महिलाएं अपनी दक्षता और कार्यकुशलता दिखाएंगी और जनता की सेवा भी कर सकेंगी। सरकार ने अगले 4 वर्षों में होमगार्ड के रिक्त पड़े सभी पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सशक्त नारी, सक्षम युवा और सभी विभागीय रिक्तियों को शीघ्रता से भरने और नौकरियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने में सरकार तेजी से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।