जयमाल के बाद दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि पहुंच गई पुलिस, बिना शादी के लौटी बारात

184
खबर शेयर करें -

लखनऊ। कानुपर में एक शादी समारोह में हंगामा हो गया। बरात आने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। जयमाल कार्यक्रम भी हो गया, मगर अचानक दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में हंगामा शुरू हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया, मगर दुल्हन की जिद के आगे पुलिस भी हार गई और बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई।

मामला कानपुर के गांव सरपारपुर नगरिया का है। यहां की युवती की शादी जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव रसूलपुर निवासी युवक से तय हुई थी। बीते मंगलवार शाम को बरात दुल्हन के घर पहुंची। बारातियों के स्वागत के बाद द्वारचार भी हुआ। इसके बाद बरातियों ने भोजन भी किया। जयमाला की रस्म के बाद युवती ने दूल्हा सुंदर न होने की बात कहकर शादी से इन्कार कर दिया। यह सुनकर बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने युवती के पिता से बात की तो उन्होंने कहा कि वर पक्ष के लोग बेटी के लिए न तो कपड़े लाए और न ही जेवर। इससे वह शादी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

इसके बाद अधिकांश बाराती रात में ही वापस हो गए। दूल्हे के परिजन व कुछ रिश्तेदार ही रुके। दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई। दूल्हे के पिता की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची। पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। युवती पक्ष की महिलाएं भी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर थाने पहुंच गईं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

थाने में दूल्हे के पिता ने कहा कि बारात से पहले गोद भराई हुई थी। उसमें युवती ने उनके बेटे को देखा था, तभी शादी से इन्कार कर देती। कपड़े व जेवर वह लेकर आए हैं। जयमाला के समय ही विवाद शुरू कर दिया गया। इससे वह किसे कपड़े व जेवर दे दें। बुधवार शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा है, मगर दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।