सुपरहीरो बने माही, धोनी के ‘महादेव’ लुक के आगे ‘बाहुबली’ भी फेल, देखें टीजर

419
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने फैंस को नए अवतार में नजर आने वाले हैं। धोनी अब ग्राफिक नॉवेल लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह राक्षसों से लड़ते नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) का टीजर शेयर कर तहलका मचा दिया है।

टीजर में महेंद्र सिंह धोनी को देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस टीजर में धोनी बड़े ही डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एमएस धोनी का ये लुक किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। कई फैंस तो इस टीजर में धोनी के लुक की तुलना महादेव से कर रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किए जाएगा। इसका पूरा कार्यभार धोनी की पत्नी साक्षी धोनी संभालती है। उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी।

क्या है टीजर में

धोनी ने बुधवार को अपनी फेसबुक वॉल पर अपने ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) का टीजर शेयर किया है। इसमें वह बतौर अथर्व नामक सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। अब जैसे ही धोनी ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, देखने वालों की भीड़ लग गई। माही का नया अवतार देख उनके फैंस इसे जमकर लाइक कर रहे हैं। फैंस अब बस इस नॉवेल के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ (Atharva: The Origin) पूरी तरह एक ग्राफिकल और एनिमेटेड है। टीजर में देखें तो शुरुआत में कुछ राक्षसों की झलक दिखाई जाती है, इसके बाद अथर्व के रूप में धोनी का विराट किरदार नजर आता है। धोनी के सिर की खुली हुई लंबी जटाएं काफी विकराल लग रही हैं। धोनी के इस किरदार की तुलना लोग महादेव से कर रहे हैं। इसके अलावा शानदार ग्राफिक और बैकग्राउंड म्यूजिक ने इस टीजर का रोमांच दोगुना कर दिया है।

धोनी ने जाहिर की खुशीएमएस धोनी, कैप्टन कूल, धोनी बने सुपरहीरो, अथर्व: द ओरिजिन

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने ‘अथर्व द ओरिजिन (Atharva: The Origin)’ का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार भी किया है। टीजर की शरूआत में धोनी कहते हैं कि “न्यू ऐज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।” किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा पहले कभी इस तरह की ग्राफिक नॉवेल नहीं बनाई गई है। धोनी के फैंस भी लंबे समय से इसका इंतेजार कर रहे थे।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।