Bjp news in gujrat : भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के नए मुख्यमंत्री, इस तरह सामने आया इनका नाम। जानिए क्या हैं यह…

154
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम में अपराह्न तीन बजे हुई भाजपा विधायकों की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस बात की घोषणा केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की। नए नेता राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे 2017 में पहली बार विधायक बने थे। उनसे पहले इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी चुनाव जीता था। वह अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अधय्क्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वह अहमदाबाद म्यूनिसिपल कारपोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम

भाजपा विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल को पीछे बैठे हुए देखा गया था। उनकी ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले पटेल पीछे बैठे हुए थे। वह कैमरे की ओर देखते हैं और मास्क हटाकर अपने हाथ से विक्ट्री का साइन बनकर दिखाते हैं।

भूपेंद्र पटेल के नाम पर शीर्ष नेतृत्व के बीच पहले से ही चर्चा चल रही थी। हालांकि, उनके नाम पर आखिरी फैसला आज विधायक दल की बैठक में ही हुआ। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और जोशी को नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। .वे आज सुबह गुजरात पहुंचे और राज्य भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई बैठकें कीं।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।