UP से बड़ी खबर, अखिलेश यादव ने अगला चुनाव लड़ने से किया इन्कार

372
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। यूपी की सियासी गलियारों से बड़ी खबर आई है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अगला विधानसभा चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है।

सोमवार को अखिलेश यादव ने कहा कि वह अगले साल की शुरुआत में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सपा प्रमुख ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अभी आजमगढ़ से सपा के सांसद है और अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के चेहरे भी हैं। अब उनके चुनाव लड़ने से इन्कार करने के बाद प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश
रालोद से किया गठबंधन, चाचा की पार्टी पर अभी संशय

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यह भी कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। सपा प्रमुख ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि रालोद के साथ हमारा गठबंधन अंतिम है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है। चुनाव में चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) को साथ लेने की संभावना पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस बारे में अंतिम फैसला कब लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की रोकथाम को अधिकारी रहें सजग, सूचना पर हो त्वरित कार्रवाईः आयुक्त

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यह एक स्वाभाविक गठबंधन है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों ने इसे स्वीकार किया है। इससे भाजपा की पराजय सुनिश्चित हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना एनओसी के बने बोरिंगों पर आयुक्त न‌े दिए कार्यवाही के निर्देश

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।