इस चुनाव में पहली बार आज मुलायम सिंह यादव भी आएंगे नजर, बेटे के लिए यहां करेंगे सभा

222
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव हो चुका है और अब तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। मगर इससे पहले चुनावी संग्राम और तेज हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ यह सियासी संग्राम अब पूर्वांचल की ओर बढ़ चला है। पूर्वांचल में आजमगढ़ की करहल विधानसभा सीट जहां से इस बार अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, बेहद ही हॉट सीट बन चुकी है। इसे लेकर अब खबर ये है कि बेटे की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान में संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) इस चुनाव में पहली बार मैदान में उर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा- उत्तराखंड की बारात की कार उप्र में हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

सपा संरक्षक और मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) इस चुनाव में पहली बार चुनावी रैली में नजर आएंगे। मुलायम सिंह यादव आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र करहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली में अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज ही फिरोजाबाद और मैनपुरी में भी अलग- अलग जगह आठ चुनावी रैलियां करेंगे। दोपहर बाद वो अपने चुनाव क्षेत्र करहल में भी पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

मतदान के बाद उत्तराखंड भाजपा में आया भूचाल ! यह विधायक क्या बोल गए… देखिए – YouTube

अमित शाह भी अाज करहल में करेंगे चुनावी रैली

करहल विधानसभा सीट की सियासी हवा आज बेहद गर्म रहेगी। यहां मुलायम सिंह  (Mulayam Singh Yadav)और अखिलेश यादव के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज ही चुनावी रैली करेंगे। इस सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ उतारा है। इसके साथ ही शाह की फिरोजाबाद के शिकोहाबाद और लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में भी रैलियां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खनन विभाग के निदेशक पद पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।