उत्तराखंड के लक्ष्य और वंदना को फोर्ब्स ने किया सलाम, इस लिस्ट में शामिल किया नाम

70
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। उत्तराखंड के दो नगीनों लक्ष्य सेन और वंदना कटारिया की काबिलियत को आज अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने सलाम किया है। फोर्ब्स ने ’30 अंडर 30′ नाम से एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन 30 लोगों के नाम शामिल हैं, जो 30 साल से कम उम्र के हैं और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस लिस्ट में दो खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं और दोनों उत्तराखंड से आते हैं। पहला नाम उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले 20 साल के लक्ष्य सेन का है और दूसरा नाम हरिद्वार जिले की रहने वाली वंदना कटारिया का है।

यह भी पढ़ें 👉  पीसीएस प्री परीक्षा की तिथि जारी, 14 भर्ती परीक्षाओं को लेकर आई यह अपडेट
ये हैं दोनों की उपलब्धियां

लक्ष्य सेन : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले 20 वर्षीय लक्ष्य दो सुपर 100 खिताब जीते चुके हैं, जिसमें डच ओपन और सारलोरलक्स ओपन शामिल है। पिछले साल इस युवा खिलाड़ी ने हाइलो में सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वह विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने से पहले विश्व टूर फाइनल में नॉकआउट चरण में भी पहुंचे थे।

वंदना कटारिया : वंदना कटारिया उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रहने वाली है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम विश्वभर में रोशन किया था। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। ओलंपिक में गोल कर हैट्रिक लगाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल में इस छात्रा ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने दी बधाई

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।