Corona : उत्तराखंड में आईआईटी रुड़की बना नया हॉटस्पॉट, इतने छात्रों के संक्रमित होने से मचा हड़कंप, जानें अपने जिले का हाल

150
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। IIT रुड़की की हालत सबसे ज्यादा भयावह है। यह राज्य का नया हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां के स्टूडेंट्स में तेजी से कोरोना संक्रमित होते जो रहे हैं। यहां अब तब कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या 90 पहुंच चुकी है। कॉलेज के मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि अब तक 90 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गुरुवार तक 80 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

इस खतरे को देखते हुए IIT प्रशासन ने पांच हॉस्टलों को सील करके इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एक हॉस्टल को कोविड केयर सेंटर में भी बदल दिया गया है। छात्रों को उनके कमरों में ही खुद को आइसोलेट करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  Corona : महाकुंभ में बढ़ते संक्रमण ने बढ़ाई सरकार की चिंता, दिया अब यह आदेश

नैनीताल में भी बढ़ा संक्रमण

सरोवर नगरी नैनीताल में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार का पूरे जिले में 132 मामले सामने अाए, जिनमें से नैनीताल शहर में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कई छात्र और शिक्षक भी पॉजिटिव निकले हैं, जो सेंट जोसफ, ऑल सेंट्स और सेंट मेरी कॉलेज के बताए जा रहे हैं। इसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ......तो नौकर ने इस बात से नाराज होकर रेता था मासूम का गला, पुलिस ने दबोचा

दून स्कूल में भी फैल रहा कोरोना संक्रमण

देहरादून के फेमस दून स्कूल में भी स्टूडेंट्स और टीचर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां 5 टीचरों सहित 12 छात्र कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी छात्र 9वी क्लास के बताए जा रहे हैं। छात्रों और टीचरों के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब संक्रमित हुए छात्रों और टीचरों के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकालनें में जुट गया है। इसी के ही साथ स्कूल कैंपस को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  Uttrakhand : सावधान, उत्तराखंड में बढ़ी corona की रफ्तार, इन छह स्थानों पर लाकडाउन।

पूरे राज्य की यह है स्थिति

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा हैं। गुरुवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 787 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या पांच हजार पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 29287 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 105498 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97000 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को प्रदेश में 24 घंटे के भीतर इस साल के सबसे ज्यादा 1109 नए संक्रमित मामले सामने आए थे। जबकि पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, प्रदेश में अब तक 1744 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा मामले मिल रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या 5042 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित ट्रक खाई में समाया, एक की मौत, दूसरा घायल

बढ़ने लगे कंटेनमेंट जोन 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए फिर से कंटेनमेंट जोन बढ़ने लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर चार जिलों में 34 माइक्रो कंटेनमेंट घोषित किए गए हैं। सरकार की ओर से संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों को छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें : Corona : हल्द्वानी के इन क्षेत्रों में आने-जाने में बरतें सावधानी, बना दिए हैं कंटेन्मेंटमेन्ट जोन

किस जिले में आए कितने मरीज

देहरादून                239

हरिद्वार                  277

नैनीताल                132

अल्मोड़ा               16

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

बागेश्वर                   6

चमोली                  10

चंपावत                   1

पौड़ी                       8

पिथौरागढ़                6

रुद्रप्रयाग                12

टिहरी                     39

ऊधमसिंह नगर        34

उत्तरकाशी                7