PM in Haldwani Live : मैं रुके काम को ठीक कर रहा हूं आप इन कामों को रोकने वालों को ठीक कीजिए

408
खबर शेयर करें -

न्यूज़ जंक्शन 24, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं। वह 17,500 करोड़ की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की चार दिसंबर को देहरादून के बाद कुमाऊं मंडल में यह पहली सभा है। पीएम यहां से 2022 के विधानसभा चुनाव का गणित साधेंगे। यहां पढ़ें पल- पल की अपडेट।

उत्तराखंड को सशक्त करेंगे ये प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। इससे हल्द्वानी और जगजीतपुर के इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। हमारी सरकार हर घर नल योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने लखवाड़ परियोजना का जिक्र किया। कहा कि इस पर 29 साल बाद फिर से काम शुरू हुआ है। यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा होगा। मेरा सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए। पुरानी योजनाओं को पूरा करने में मेरा समय निकल रहा है। कहा कि ‘मैं काम को ठीक कर रहा हूं आप इन कामों को रोकने वालों को ठीक कीजिए’। जो पहले सरकार में थे उन्होंने उत्तराखंड के बारे में नहीं सोचा। उत्तराखंड की सामर्थ्य का लाभ नहीं उठाया। बताइए कि ये गुनाह है कि नहीं। ऐसा गुनाह करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे गुनाह करने वालों को भूल जाओगे क्या, माफ कर दोगे क्या। नहीं। हमने विकास किया है या नहीं किया है। अगर वो आपसे प्यार करते तो ये योजना 42 साल से लटकी रहती क्या?

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं वह उत्तराखंड को सशक्त तो करेंगे ही, यहां के किसानों को सिंचाई में फायदा पहुंचाएंगे। गंगोत्री से गंगासागर तक हम मिशन में जुटे हुए हैं। गंगाजी में गिरने वाले गंदे नालों की संख्या कम हो रही है। नैनीताल झील के संरक्षण के लिए भी अब काम किया जाएगा। इन सब प्राेजेक्ट का लाभ उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा।

अफवाह फैला रहे हैं उत्तराखंड विरोधी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का सामर्थ्य इस राज्य के आधुनिकता की ओर ले जाएगा। यहां की मिट्टी की ताकत इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का प्यार भाजपा के साथ है। विकास कार्यों पर भाजपा का जोर है। कहा कि कुछ पार्टियों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू किया है। उत्तराखंड विरोधी टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है। इस दौरान आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले लोग देखें हैं। जिन्होंने दोनों हाथों से उत्तराखंड लूटा। जिसे उत्तराखंड के प्यार हो वह ऐसा नहीं सोच सकते। उत्तराखंड के विकास की भावना से हमारी सरकार काम कर ही है। मैं खुद जी-जान से लगा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  पति के कत्ल के बाद खुद पुलिस के पास पहुंची महिला, यहां की है घटना

17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री ने कुमाऊंनी बोली में अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि देश की आजादी में कुमाऊं ने अपना बड़ा योगदान दिया है। कहा कि पहाड़ की टोपी पहनना मेरे लिए गर्व की बात है। पीएम ने कहा कि हल्द्वानी वालों के लिए नए साल की सौगात लेकर आया हूं। कहा हम दो हजार करोड़ रुपए की योजना लेकर आ रहे हैं। अब हल्द्वानी में पानी, सीवरेज, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट सभी जगह अभूतपूर्व सुधार होगा।

 

CM ने पहनाई उत्तराखंडी टोपी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में हल्द्वानी के एमबी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं। उनके पहुंचते ही सभा में मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिया। मैदान इन नारों को गूंजायमान हो गया। मंच पर पहुंचकर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी का शॉल ओढ़ाकर व उत्तराखंडी टोपी पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुफा में पड़ा मिला लापता वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
दलितों और शोषितों की चिंता कर रहे हैं प्रधानमंत्री: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महान विभूतियों का अंश दिखता है। वह दलितों और शोषितों की चिंता कर रहे हैं। पीएम भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया देख रही हैं कि कैसे एक सरकार अंत्योदय का अनुसरण करके विकास की ओर बढ़ रही है। आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लोगों को पीएम ने लाभ पहुंचाया है। उनके कार्यों को शताब्दियों के बाद भी याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के ही कारण कश्मीर में धारा 370 खत्म की गई। कहा कि आयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। काशी में विश्वनाथ मंदिर का स्वरूप भव्य हो गया है। केदारभूमि के पुर्ननिर्माण हो रहा है। कोविड आपदा को जिस तरह से पीएम मोदी ने देश को संभाला उसे पूरी दुनिया ने सरहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पूरक हैं। मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसा। कहा कि इनके दिमाग पर झाड़ू फिरा हुआ है। कहा कि  प्रदेशवासी मुफ्त का सहारा नहीं चाहते हैं।

रैली स्थल खचाखच भरा, लौटाए जा रहे लोग

एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित रैली में भारी संख्या में लोग पहुच चुके है। कॉलेज मैदान खचाखच भर चुका है। हालात ये हो गई है कि अब लोगों को लौटाया जा रहा है। यहां पहुंचे लोगों का कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए यहां पहुंचे हैं। यहां अभी कैबिनेट मंत्रियों का संबोधन जारी है। जनसभा स्थल के खचाखच भरने पर पुलिय बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोक रही है। वहीं लोगों को लौटाया जा रहा है। जिससे लोगों में रोष दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- निकाय कार्यालय में मतदाता सूची देख करा सकते हैं संशोधन
बच्चे भी पीएम मोदी को देखने आए

प्रधानमंत्री को सुनने के लिए नैनीताल सहित आस-पास के जिलों से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग हल्द्वानी पहुंचे हैं। आसपास के इलाकों से बच्चे भी पीएम मोदी को देखने मैदान में आए हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।