रूस ने यूक्रेन में बंद किए हमले, क्या पुतिन ने मान ली हार! यहां जाने क्यों किया गया सीजफायर का एलान

201
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। यूक्रेन से बड़ी खबर आ रही है। रूस ने यूक्रेन में सीजफायर (ceasefire in Ukraine) की घोषणा कर दी है। हालांकि रूस ने ये भी बताया है कि ये सीजफायर संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए किया गया है। लोगों के निकलने के बाद वह फिर से हमले शरू कर देगा।

रूस की ओर से ये सीजफायर (ceasefire in Ukraine) यूक्रेन के दो शहरों, मारियुपोल और वोल्नोवाखा में किया गया है और भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे यह लागू हो गया है। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है, तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा (ceasefire in Ukraine)। रूसी राजदूत ने संयुक्त भी राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया है कि रूस, भारतीय छात्रों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन (ceasefire in Ukraine) से निकालने के लिए तैयार है।

अमेरिका और नाटो को अब भी आशंका

वही, इस बीच अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था। वही, यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को रूस से दोबारा छीन लिया है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।