जनता के बीच सक्रिय रहें कार्यकर्ता, विपक्ष न कर सके गुमराह : नवीन पंत

148
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के प्रशिक्षण शिविर में नगर अध्यक्ष नवीन पंत ने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अब चुनावी वेला शुरू हो गई है। लिहाजा हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर साढ़े तीन साल की उपलब्धि की जानकारी देनी होगी, ताकि विपक्ष गुमराह न कर सके। बैठक में विधानसभा के प्रभारी (प्रशिक्षण) कमलनयन जोशी एवं मंडल प्रभारी संजीव शर्मा ने आगामी होने वाले प्रशिक्षण की तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में नगर महामंत्री दिशांत टंडन,उपाध्यक्ष पन राम,विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, मंत्री अनिल चंदोला, वीरेंद्र दे उपा, चंदन नेगी, आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल नेगी,पूर्व पार्षद विपिन जोशी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री दिशांत टंडन द्वारा किया गया।।
बैठक के उपरांत नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी के पिताजी के स्वर्गवास होने पर 2 मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार