योगी के मंत्री को चूहे ने काटा, मचा हड़कंप, तबीयत बिगड़ी तो अफसरों के फूले हाथ-पांव

467
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा से योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Minister Girish Chandra Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर है। उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। मंत्री की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी तो आला अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं रात भर अस्पताल में अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डाॅक्टरों ने बताया मंत्री (Minister Girish Chandra Yadav) को किसी जहरीले कीड़े ने नहीं, बल्कि चूहे ने काटा है। वहीं, सूचना पर डीएम से लगाकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। बुंदेलखंड में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव (Minister Girish Chandra Yadav)  बांदा जिले के दौर पर पहुंचे थे। इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे। इसी बीच अचानक देर रात करीब 2 बजे उन्हें सोते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। चूंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए सांप के डंसने की आशंका के चलते मंत्री का पूरा स्टाफ भयभीत हो गया। सूचना मिलते ही जिले के आला अफसरों तक के हाथ-पांव फूल गए। जब दर्द बढ़ने लगा तो मंत्री जी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में कई डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी रही। राज्यमंत्री (Minister Girish Chandra Yadav)  के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से रात भर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया कि मंत्री गिरीश चंद्र को चूहे ने काट लिया था। आसपास जंगल होने के चलते मंत्री को ऐसा लगा कि सांप ने काट लिया है। रात 3 बजे उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सुबह भी चेकअप कराया गया। मंत्री की तबीयत बिल्कुल ठीक है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।